हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करेगा ओडिशा, इस शहर में खेले जाएंगे सारे मैच

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरुष हॉकी विश्प कप 2023 के मुकाबले भुवनेश्वर और राउलकेला में होंगे। इस माह की आठ तारीख को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत को 2023 की मेजबानी के लिए चुना है। यह लगातार दूसरा मौका है जब देश में विश्व कप होगा। एफआईएच के अनुसार पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में 13 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा। पटनायक ने कलिंग स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह में यह जानकारी दी।